Bandra Encroachment News: मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित गरीब नगर इलाके में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसक झड़प और पथराव का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस नए वीडियो के सामने आने के बाद अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या पुलिस और प्रशासनिक अमले पर हमले की प्लानिंग पहले से ही की गई थी? वीडियो में उपद्रवियों की भीड़ पुलिस कर्मियों पर पेवर ब्लॉक्स और सीमेंट के टुकड़े बरसाती नजर आ रही है, जिसके बाद पुलिस को हालात काबू में करने के लिए दो बार लाठीचार्ज करना पड़ा था।