चुनावों के मौसम में हमारे नेता उन नेताओं को अक्सर याद करते दिखते हैं, जिन्होने सादगी से देश की प्रगति में योगदान दिया। राममनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिह यादव ने कहा है कि बीजेपी ने आरक्षण का मुद्दा छेड़कर महागठबंधन को मज़बूत कर दिया। बीजेपी ने खुद अपना खेल बिगाड़ लिया। पहले बीजेपी जीत रही थी, लेकिन आरक्षण वाले मामले से पलट सकती है बीजेपी के खिलाफ बाज़ी।