आम आदमी पार्टी के भीतर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पार्टी के संस्थापकों में से एक शांति भूषण ने कहा है कि केजरीवाल में पार्टी को आगे बढ़ाने की क्षमता नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक अच्छे कैंपेनर हैं, लेकिन उनमें सांगठनिक क्षमता नहीं है कि वह पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मैनेज कर सकें।