हथनीकुंड बैराज में सेना की बोट हादसे का शिकार, यमुना के डेंजर जोन में डूबी मोटर बोट, 2 जवान लापता

  • 3:02
  • प्रकाशित: सितम्बर 02, 2026

यमुना नदी में हथनीकुंड बैराज पर सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. सेना की मोटर बोट तेज बहाव में डूब गई. बोट पर 5 जवान सवार थे, जिनमें से 3 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 2 जवान अभी भी लापता हैं. जानकारी के मुताबिक, सभी जवान चिनूक हेलीकॉप्टर से बैराज में कूदकर ट्रेनिंग कर रहे थे. इसी दौरान मोटर बोट यमुना के डेंजर जोन में चली गई और तेज बहाव की चपेट में आ गई. जवानों ने बोट को वापस लाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. हादसा मंगलवार शाम का है. लापता जवानों की तलाश के लिए इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, SDRF/NDRF और लोकल अथॉरिटी का जॉइंट सर्च ऑपरेशन चल रहा है. बचाए गए तीनों जवानों की हालत ठीक बताई जा रही है. यमुना का जलस्तर बढ़ा होने से रेस्क्यू में चुनौती आ रही है.

संबंधित वीडियो