अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर किए गए एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट ने वॉशिंगटन में राजनीतिक भूकंप ला दिया है. विपक्ष अब ट्रंप को पद से हटाने के लिए 25वें संशोधन (25th Amendment) के इस्तेमाल की मांग कर रहा है. इस वीडियो में जानिए कि आखिर ये कानून क्या है, इसे लागू करना कितना मुश्किल है और क्या वाकई ट्रंप को उनकी मानसिक स्थिति के आधार पर हटाया जा सकता है? हम विस्तार से समझेंगे अमेरिकी संविधान के उस सेक्शन-4 को जिसे आज तक कभी इस्तेमाल नहीं किया गया.