कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो चुके हैं. आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस आपस में हमले करते दिखे. बीजेपी ने प्रचार के आखिर दिन अलग-अलग इलाकों में अपने 23 नेताओं के कुल 52 रोड शो कराए. बादामी में अमित शाह ने येदियुरप्पा के साथ मिलकर रोड शो किया. दूसरी तरफ राहुल गांधी ने आखिरी दिन रोड शो किया.