पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला चौतरफा है. हालांकि तृणमूल, लेफ्ट और कांग्रेस की कोशिशें बीजेपी को केंद्र में सत्ता से दूर रखने की है. लेकिन तीन दलों का गठबंधन नहीं होने की वजह से राज्य का मुकाबला चौतरफा हो गया है. ऐसा होने से बीजेपी को फायदा मिल सकता है. हालांकि नेताओं ने चुनाव बाद आपसी गठबंधन के लिए दरवाजे भी खोल रखे हैं. जबकि पार्टी के कार्यकर्ता फिलहाल आपस में नजरें तक भी नहीं मिला रहे.