मध्यप्रदेश चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने दखल देने से इनकार कर दिया और कहा कि चुनाव याचिका के जरिए हाईकोर्ट का रास्ता खुला है।