Ajmer News: अजमेर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 12 करोड़ की लागत से बनाए गए 7 अजूबों वाले पार्क पर अब बुलडोजर चल रहा है। इस पार्क में ताज महल और एफिल टावर जैसे विश्व प्रसिद्ध स्मारकों की नकल बनाई गई थी। 2022 में तब के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका उद्घाटन किया था, लेकिन जल्द ही इस पार्क पर अवैध निर्माण के आरोप लगने लगे। डूब क्षेत्र में बनाए गए इस पार्क को लेकर सुप्रीम कोर्ट और NGT में याचिकाएं दायर की गईं, जिसके बाद 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने इसे गिराने का आदेश दिया। अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है और 5 बुलडोजर, क्रेन और ट्रैक्टर की मदद से पार्क को तोड़ा जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बना यह पार्क अब कानूनी गलती की भेंट चढ़ गया है।