ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन (Masoud Pezeshkian) BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत रवाना हो गए हैं. भारत पहुंचने से पहले उन्होंने अमेरिका पर निशाना साधते हुए एकतरफा नीतियों का विरोध किया. पेजेशकियन ने कहा कि BRICS का उद्देश्य बहुपक्षवाद को बढ़ावा देना और सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि BRICS देशों के बीच एकजुटता, स्थिरता और आपसी सम्मान को बढ़ावा देना समय की जरूरत है. पेजेशकियन ने अपने संदेश में वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए सदस्य देशों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने की वकालत की.