Breaking News: BRICS समिट के लिए भारत पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian 18वें BRICS शिखर सम्मेलन (2026) में हिस्सा लेने के लिए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान 11 सितंबर को नई दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। पिछले 8 वर्षों में किसी ईरानी राष्ट्रपति की यह पहली भारत यात्रा है। मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में जारी भारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच उनका यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज शाम पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पेज़ेशकियान के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसमें चाबहार पोर्ट, ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और क्षेत्रीय शांति पर अहम चर्चा की उम्मीद है। देखिए उनके आगमन की हर एक अपडेट! #MasoudPezeshkian #IranPresident #BRICSSummit2026 #PMModi #IndiaIranTies khabar_news