बिहार के बुजुर्ग ने रच दिया इतिहास! हजारों फीट ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग

  • 0:30
  • प्रकाशित: सितम्बर 13, 2026

बिहार के 72 साल के बुजुर्ग ने कई हजार फीट ऊंचाई पर कारनामा करते हुए उम्र को महज एक आंकड़ा साबित कर दिया है. जमुई जिले के कपिलदेव रावत ने हिमाचल प्रदेश में करीब 24 हजार फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग कर नई उपलब्धि हासिल की है. इतनी ज्यादा ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करने वाले बिहार के उम्रदराज लोगों में उनका नाम शामिल होने की बात कही जा रही है. खास बात यह रही कि इस रोमांचक सफर के पीछे उनके बच्चों का प्रोत्साहन और हौसला रहा.