लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब आमिर खान को जान से मारने की गंभीर धमकी दी गई है. गैंग के शूटर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और एक धमकी भरा ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो में आरजू बिश्नोई खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए कह रहा है कि आमिर खान देश में 'लव जिहाद' को बढ़ावा दे रहे हैं और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उसने आमिर खान और उनके साथियों की सांसें रोकने और 'चमत्कार' दिखाने की खुली चेतावनी दी है. हालांकि, हमारा चैनल इस वायरल पोस्ट और ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.