Uttarakhand Landslide: मौसम के बदले मिजाज के बीच कई इलाकों में राहत की बारिश अब साक्षात 'आफत' बनकर बरस रही है। उत्तर और मध्य भारत समेत कई पहाड़ी और मैदानी राज्यों से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां अचानक हुई मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि (Hailstorm) और चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई है। 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली विनाशकारी हवाओं और आसमानी बिजली के कहर के कारण जहां जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं कई जगहों पर भारी-भरकम पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से यातायात और बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।