फीफा वर्ल्ड कप में एक ही दिन में चार मैच ड्रॉ हुए जोकि 15 जून 1958 के बाद पहली बार (यानी पूरे 68 साल बाद) देखने को मिला। उस समय आठ मैच खेले गए थे। दिन के पहले मैच में पहली बार खेल रही केप वर्डे टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप का एक बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने अटलांटा में सोमवार को शानदार डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए स्टार खिलाड़ियों से सजी दुनिया की नंबर दो टीम और मौजूदा यूरोपियन चैंपियन स्पेन को गोल-रहित ड्रॉ पर रोक दिया।