13 किलो सोना, करोड़ों नकदी... इस ARTO के घर छापे में क्या-क्या मिला?

  • 1:54
  • प्रकाशित: जुलाई 08, 2026

यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच विजिलेंस संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा में तैनात रहे पूर्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ARTO ललित कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की. आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी, सोना, चांदी और करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद होने के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है. विजिलेंस की जांच के मुताबिक ललित कुमार के खिलाफ लंबे समय से आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिल रही थीं.
 

संबंधित वीडियो