NDTV Khabar

कच्छतीवु टापू पर राजनीति हुई तेज, Congress-BJP आमने-सामने, क्या है पूरा मामला जानें

 Share

भारत और श्रीलंका के बीच के समुद्र में एक छोटा सा टापू है- दूरबीन से भी शायद आसानी से न दिखे। उसका नाम भी कम लोगों ने सुना होगा। लेकिन वो लोकसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा बनता नज़र आ रहा है। इस टापू का नाम है कच्छतीवु। ये कभी भारत का हिस्सा था, लेकिन सत्तर के दशक में इंदिरा गांधी सरकार ने एक समझौते के तहत इसे श्रीलंका को दे दिया। अब इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सवाल उठाया है। उनका सवाल है- आख़िर कोई देश की ज़मीन किसी को कैसे दे सकता है? ये मां भारती का अंग कटने जैसा है।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com