NDTV Khabar

बेंगलुरु: हवाई अड्डे पर खंभे से टकराई एक शटल बस, 10 लोग घायल

 Share

शहर स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 से टर्मिनल-2 तक जा रही एक शटल बस रविवार सुबह एक खंभे से टकरा गई जिससे इसमें सवार 10 लोग घायल हो गए. हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई. 



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com