उत्तराखंड: मृतकों के रजाई गद्दे दूसरों को बेच देता था गिरोह, सलमान सहित 3 गिरफ्तार

जांच में शिकायत के सही पाए जाने पर पुलिस ने दुकान चलाने वाले उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के निवासी सलमान, उसके पिता हामिद अली और ऋषिकेश निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तराखंड के रानी पोखरी क्षेत्र में मृतकों के रजाई-गद्दे उठाकर बेचने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं
  • स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की जांच की थी
  • आरोपी सलमान, उसके पिता हामिद अली और ऋषिकेश निवासी संजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
देहरादून:

उत्तराखंड में देहरादून जिले के रानी पोखरी क्षेत्र में लोगों द्वारा फेंके गए अपने मृत परिजनों के रजाई-गददों को उठाकर दूसरे लोगों को बेचने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गयी थी कि उनके क्षेत्र की एक दुकान पर मृतकों के परिजनों द्वारा फेंके गए रजाई-गद्दे बेचे जा रहे हैं जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं.

शुरुआती जांच में शिकायत के सही पाए जाने पर पुलिस ने दुकान चलाने वाले उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के निवासी सलमान (24), उसके पिता हामिद अली (55) तथा उन्हें रजाई गद्दे की आपूर्ति करने वाले ऋषिकेश निवासी संजय (35) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने के बाद लोग रास्ते में सात मोड़ नामक स्थान पर एक पीपल के पेड़ के नीचे उनके रजाई गद्दे फेंक देते हैं और आरोपी इन्हें वहां से उठाकर दूसरे लोगों को बेच रहे थे.

ये भी पढ़ें-: दिल्ली में तुर्कमान गेट पर डिमोलिशन ड्राइव के दौरान हिंसा : क्या पहले से रची गई थी पत्थरबाजी की साजिश?

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi in Bengaluru: Art of Living के कार्यक्रम में PM Modi का संबोधन | NDTV India
Topics mentioned in this article