उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने 1.11 लाख करोड़ का बजट किया पेश, जानें किसे क्या मिला

Uttarakhand Budget News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य का बजट पेश किया. कुल 1 लाख 11 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बजट पेश किया
गैरसैंण:

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज बजट पेश किया. मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1 लाख 11 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया. 

इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया. इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष अनुपूरक बजट पेश किया था. दरअसल, पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से वित्त विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री धामी ही संभाल रहे हैं.

सीएम धामी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक चुनौतियों के बाद भी पिछले 25 साल में मातृ शक्ति, कर्मठ अन्नदाता, युवा शक्ति की सक्रिय सहभागिता से विकास सुशासन और लोक कल्याण के मानक स्थापित किए. 

सीएम ने कहा कि जेल गए या राज्य आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार करने का प्रस्ताव किया गया है. तथा जेल या घायल आंदोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 4500 से बढ़ाकर 5,500 रुपये किए जाने का प्रस्ताव किया. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Thalapathy Vijay Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में शपथ लेते ही विजय ने 'बरसाया' पैसा!
Topics mentioned in this article