चारधाम यात्रा आज से फिर शुरू, श्रद्धालु खुशी से झूमे; तुरंत कराएं रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम की वजह से चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) सरकार ने 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी थी, जिस पर से रोक हटा ली गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चार धाम यात्रा पर लगी रोक हटाई गई.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा को एक सितंबर से पांच सितंबर तक अस्थायी रूप से रोक दिया गया था.
  • 6 सितंबर को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए चारधाम यात्रा को पुनः शुरू करने का आदेश जारी किया गया है.
  • ऋषिकेश में 200 से अधिक यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
देहरादून:

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा एक बार फिर से शुरू हो गई है. यात्रा पर लगी अस्थाई रोक आज से हटा दी गई है. चारधाम यात्रा शुरू (Char Dham Yatra Starts Again) होने से यात्रियों में उत्साह और खुशी की लहर देखी जा रही है.हालांकि    सिर्फ दो धामों के लिए ही यात्रा फिर से शुरू की गई है. दरअसल खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश की वजह से 5 सितंबर तक चारधाम यात्रा रोक दी गई थी, जिसे शनिवार को फिर से खोल दिया गया है. यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया है.

ये भी पढे़ं- कश्मीर से दिल्ली तक बारिश की मार, हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी, पंजाब में बाढ़ का कहर बरकरार

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

ऋषिकेश में 200 से अधिक यात्री अब तक चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. जैसे ही प्रशासन ने यात्रा को फिर से खोले जाने का आदेश जारी किया रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई. दरअसल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा फिर से शुरू होने के इंतजार में ऋषिकेश में डटे हुए थे. उनको जैसे ही पता चला कि यात्रा पर लगी रोक हट गई है उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. यात्री फिर से बाबा के दर्शन के लिए निकलने लगे हैं. वहीं नए यात्रियों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है.  

Advertisement

बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू

अलग-अलग राज्यों से आए करीब 200 से ज्यादा तीर्थ यात्री चारधाम यात्रा खुलने का इंतजार पिछले 5 दिनों से कर रहे थे.  6 सितंबर को सरकार ने दो धामों बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए यात्रा को दोबारा शुरू कर दिया है. 5 दिनों से ऋषिकेश में यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे यात्रियों ने आज सुबह आदेश मिलते ही तुरंत रजिस्ट्रेशन करवाया और दोनों धामों के दर्शन पर निकल पड़े. 

बारिश-लैंडस्लाइड की वजह से लगी थी यात्रा पर रोक

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम की वजह से 1 सितंबर को चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा सरकार ने 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी थी. गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया था कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन और मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं. जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है. साथ ही उन्होंने यात्रियों से अपील की थी कि कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा मार्गों पर न जाएं और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें. उन्होंने कहा था कि मौसम सामान्य होने और रास्ते पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद यात्राओं को फिर से शुरू कर दिया जाएगा. अब यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Donald Trump के दावों पर US Intelligence Report का बड़ा पर्दाफाश, Iran Nuclear Program सच