Delhi Women Found Dead: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में एक फाइव स्टार होटल में अपने बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी दिल्ली की एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई. होटल के कमरे में मृत पाई गई महिला कैंची धाम मंदिर के दर्शन के लिए आई थी और मंदिर से दिल्ली वापस लौटते समय होटल में रुक गई थी. सूचना के बाद होटल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: खुले कुएं से गिरा नन्हा हाथी, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन...कूदता-फांदता बाहर आया जम्बो, देखें वीडियो
बिजनेस पार्टनर के साथ महिला दिल्ली से कैंची धाम मंदिर दर्शन के लिए गई थी
रिपोर्ट के मुताबिक होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की पहचान ज्योति शर्मा के रूप में हुई है, जो नई हनुमान मंदिर लोदी रोड, दिल्ली की निवासी बताई जा रहा है. 40 वर्षीय मृतका अपने बिजनेस पार्टनर अमित चौधरी, छतरपुर दिल्ली के साथ कैंची धाम मंदिर आई थी.
दिल्ली लौटते समय 5 स्टार होटल में रुकी महिला की संदिग्थ अवस्था में मिली लाश
गौरतलब है उत्तराखंड के भवाली स्थित कैंची धाम मंदिर में दर्शन के बाद वापस दिल्ली लौटते समय मृतका बिजनेस पार्टनर के साथ रुद्रपुर के रेडिसन ब्लू होटल में रुकी थी. बताया जा रहा है कि होटल में ज्योति की तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई, होटल के कमरे में ज्योति की हुई संदिग्ध मौत की जांच के लिए डॉक्टर के पैनल से उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई को करेगी,
ये भी पढ़ें-VIDEO: सीट के लिए सिटी बस में दो महिलाओं के बीच छिड़ा मल्लयुद्ध, खींचे एक-दूसरे के बाल, हॉट केक बना वीडियो
ऊधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति
एसएसपी बोले, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी महिला की मौत की वजह
मामले की जांच में जुटी पंतनगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. घटना पर प्रतिक्रिया करते हुए ऊधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि रेडिशन ब्लू होटल में महिला की संदिग्ध मौत की सूचना के बाद घटना स्थल का मुआयना किया गया है और FSL टीम से भी घटनास्थल का निरीक्षण कराया है.