Uttarakhand News: टिहरी में 300 फीट गहरी खाई में गिरा पिकअप, घोड़े और चालक की मौत, एक गंभीर घायल

Tehri Accident News: स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि घुत्तू-घनसाली मार्ग पर कई जगह खतरा बना हुआ है. कई बार लोक निर्माण विभाग से क्रॉस बैरियर, पैराफिट और डिवाइडर लगाने की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Uttarakhand News: टिहरी के घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के जिले टिहरी के घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन सड़क से करीब 100 मीटर (328 फीट) गहरी खाई में जा गिरा. यह हादसा रविवार सुबह करीब 4.40 बजे सांकरी गांव के पास हुआ. हादसे में चालक और एक घोड़े की मौत हो गई. सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.

जानकारी के अनुसार, घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर हादसे का शिकार हुए पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) में दो व्यक्ति और एक खच्चर सवार थे. हादसे की सूचना पर पहुंची SDRF टीम, घनसाली पुलिस और ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद एक घायल व्यक्ति को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. इसके बाद हादसे में जान गंवा चुके वाहन चालक और खच्चर का शव बाहर निकाला गया.

मौत का Live Video: चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास, पैर स्लिप हुआ, चंद सेकंड में चली गई युवक की जान

घायल व्यक्ति का इलाज जारी

SDRF टीम ने चालक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया. घायल व्यक्ति की पहचान पूरन सिंह पुत्र रूप चंद्र सिंह (55), निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलंग, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है. वहीं मृतक चालक का नाम बॉबी पुत्र जगबीर लाल (28) वनिवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ बताया गया है.

Advertisement

निकाह के चंद घंटे बाद 3 तलाक, लेग पीस को लेकर भिड़े घराती-बाराती, नाराज दूल्हे ने जयमाला स्टेज से तोड़ा रिश्ता

खतरे से भरा है मार्ग

स्थानीय ग्रामीण भजन रावत ने बताया कि घुत्तू-घनसाली मार्ग पर कई जगह खतरा बना हुआ है. कई बार लोक निर्माण विभाग से क्रॉस बैरियर, पैराफिट और डिवाइडर लगाने की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं.

Advertisement
मनीष सिंह की रिपोर्ट
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: 'जहांगीर' का 'टेरर' Vs योगी के 'सुपरकॉप'! Exit Poll Results | Mamata Banerjee