Nainital: डिप्रेशन में आए अधिवक्ता ने खुद को मारी गोली, कार से शव बरामद, मौके से मिला सुसाइड नोट

Uttarakhand News: कार से अधिवक्ता के शव के साथ पिस्टल बरामद कर लिया गया है. वहीं कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इसमें परिजनों का मोबाइल नंबर लिखा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Nainital Advocate Commits Suicide: उत्तराखण्ड के नैनीताल कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में सोमवार, 27 अप्रैल को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला. अधिवक्ता पूरन सिंह ने खुद को पॉइंट ब्लैंक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पूरन ने गाड़ी के डैशबोर्ड में सुसाइड नोट भी रख छोड़ा है. पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी. अधिवक्ता पूरन सिंह नैनीताल में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्टैम्प वेंडर का काम करते थे.

कार के अंदर मिला अधिवक्ता का शव

जानकारी के मुताबिक, कार पार्किंग में खड़ी थी और गोली की आवाज पर  लोगों ने देखा तो उस पर पड़ी. तब तक सिर पर गोली लग चुकी थी. पार्किंग संचालक ने इसकी सूचना अधिवक्ताओं व पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार के सीसे देखा तो अंदर अधिवक्ता का शव मिला. नैनीताल में जिला न्यायालय और कमिश्नरी के समीप किराए पर रहने वाले 58 वर्षीय पूरन ने 6 माह पहले ही शादी की थी. सूचना मिलने के बाद कार के समीप अधिवक्ताओं का जमावड़ा लग गया. सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची.

सुसाइड नोट भी बरामद

घटनास्थल से शव के हाथ से पिस्टल और कार के आगे डेसबोड से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इसमें परिजनों का मोबाइल नंबर लिखा है. साथ ही सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी बीमारी से बहुत परेशान है. वह अब जिन्दगी की गाड़ी नहीं खींच पा रहा का.

सुसाइड नोट में लिखा- 'मैं इस बीमारी से दिन प्रतिदिन शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यधिक कमजोर हो गया हूं. एक वर्ष से संभलने की कोशिश कर रहा हूं. अब जीवन की गाड़ी को धकेलना असंभव हो चुका है. मेरी विशेषकर आयुक्त दीपक रावत, डी.एम., एस.एस.पी.समेत शहर के सभी मित्रों और अन्य साथियों से अनुरोध है कि मेरी पत्नी को ढांढस बंधा देना, ताकि वो कोई गलत कदम न उठाएं. मुझे माफ़ कर देना...'

Advertisement

साक्ष्य जुटाने में लगी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. 

ये भी पढ़ेंचारधाम यात्रा को बजट में रखने का आइडिया! श्रद्धालु अपने साथ लेकर चल रहे हैं किचन

Featured Video Of The Day
कोचिंग के अंदर का 'वो' सच! गिरफ्तार होंगे खान सर? | Khan Sir vs Raushan Sir
Topics mentioned in this article