हरिद्वार में हुड़दंग:महिलाओं को किया 'बैड टच',गंगा स्नान के दौरान एक-दूसरे को चूमा,पुलिस ने उतारा नशा

उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा आरती के बाद शराब के नशे में हुड़दंग मचाने और महिलाओं से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 4 युवकों को गिरफ्तार किया है. हर की पौड़ी और बाजार में की गई इस बदतमीजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर तीर्थ पुरोहितों ने भारी आक्रोश जताया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हरिद्वार में गंगा आरती के बाद शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले यूपी के 4 युवक गिरफ्तार
  • शराब के नशे में बाजार में महिलाओं के साथ की छेड़खानी, दुकानदारों को भी धमकाया
  • गंगा घाट पर भी की अश्लील हरकतें, पुलिस के पहुंचने पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने लगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Haridwar Ganga Ghat Uproar: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते हर की पौड़ी समेत हरिद्वार के तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. इन सबके बीच कुछ लोग धार्मिक स्थलों की मर्यादा को तार-तार करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. हरिद्वार में गंगा आरती के बाद ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में चूर चार युवकों को हुड़दंग मचाने और अश्लील आचरण करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

भीड़भाड़ वाले बाजार में महिलाओं से की छेड़खानी

यह पूरा घटनाक्रम बुधवार देर शाम गंगा जी की भव्य आरती समापन के बाद शुरू हुआ. घाट के बगल में स्थित बाजार में चार युवक नशे में झूमते हुए चलते नजर आए.भीड़ से भरे बाजार में इन युवकों ने रास्ते में खड़े दुकानदारों और वहां से गुजर रही महिलाओं के साथ सरेआम छेड़खानी भी की. वे कभी किसी महिला को कोहनी मारते तो कभी किसी को पैर और कंधे से छूकर बदतमीजी कर रहे थे. युवकों की इस ओछी हरकत को वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और तीर्थ पुरोहितों ने भांप लिया और तुरंत अपने कैमरों में उनकी इस करतूत का वीडियो कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गंगा घाट पर अश्लीलता और यात्रियों से बदतमीजी

बाजार में उत्पात मचाने के बाद ये चारों युवक सीधे गंगा घाट पहुंच गए और गंगा जी में स्नान करने लगे.

शराब के अत्यधिक नशे में होने के कारण घाट पर स्नान कर रहे अन्य परिवारों और महिलाओं को देखकर ये आपस में ही  अश्लील हरकतें करने लगे. घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने जब इनकी इस अमर्यादित हरकत का विरोध किया, तो ये उनसे भी बदतमीजी और गाली-गलौज करने पर उतर आए.

स्थानीय लोगों ने  तुरंत इसकी सूचना हर की पौड़ी पुलिस चौकी को दी.

पुलिस को देखते ही उतरा नशा, सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

सूचना मिलते ही हर की पौड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी पुलिस टीम के साथ तत्काल घाट पर पहुंचे. पुलिस ने गंगा जी में स्नान कर रहे इन चारों हुड़दंगियों को पानी से बाहर निकाला और हिरासत में लेकर सीधे कोतवाली ले गई. पुलिस की गिरफ्त में आते ही इन युवकों का सारा नशा हिरन हो गया और वे पुलिस के सामने हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से अपनी गलती के लिए माफी मांगने लगे. हर की पौड़ी चौकी इंचार्ज ने बताया कि शुरुआत में इन युवकों को हरियाणा का समझा जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि ये चारों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. 

Advertisement

तीर्थ पुरोहितों ने जताया आक्रोश

इस घटना को लेकर हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि आरती के बाद जब वे लौट रहे थे, तभी उन्होंने इन युवकों को दुकानदारों को छेड़ते और महिलाओं को धक्का मारते हुए देखा था. उन्होंने तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म किया और खुद इन युवकों के पीछे-पीछे घाट तक गए. उज्ज्वल पंडित ने साफ शब्दों में कहा कि हरिद्वार आने वाले हर श्रद्धालु का दिल से स्वागत है, लेकिन शराब के नशे में तीर्थ स्थलों को मौज-मस्ती का अड्डा बनाना और महिलाओं से अभद्रता करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारी नफरत किसी राज्य के लोगों से नहीं बल्कि ऐसे हुड़दंगियों से है जो हमारी आस्था के केंद्रों का सम्मान नहीं करना जानते.
ये भी पढ़ें: विकास की बड़ी कीमत चुका रहा उत्तराखंड! सूखते धारे-नौलों और नदियों को बचाने का मास्टरप्लान तैयार
ये भी पढ़ें: Himachal: सोलन की प्यास बुझाने वाली अश्वनी खड्ड पर संकट, पर्यटकों की मस्ती से दूषित हो रहा पानी

Featured Video Of The Day
BJP ने Haryana में अर्चना और Delhi में Harsh Malhotra समेत 4 राज्यों के अध्यक्षों का किया ऐलान