मां बेटियों संग नहर में कूदी, मौत के मुंह से वापस आई मासूम का पुलिस 'अंकल' ने ऐसे जीता दिल, Video भावुक कर देगा

Dehradun Shakti Canal Incident: देहरादून के विकासनगर में एक महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी. मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि महिला का शव SDRF ने बरामद किया. इस बीच अस्पताल में बेड पर गुमसुन लेटी बच्ची को देहरादून पुलिस अधिकारी ने दुलार किया. जिसका वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Heart-Warming Video: Dehradun Cop Comforts Traumatized Girl With Chocolate After Mother Drowns.

Dehradun Shakti Canal Incident: देहरादून के विकासनगर में एक महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी. यह देखकर राहगीर नहर में कूद गए और दोनों बेटियों को बाहर निकाल लाया. बेहोशी की हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन के बाद महिला का शव ढकरानी पावर हाउस से बरामद किया. इस घटना के बाद देहरादून पुलिस का दिल छू लेने वाला एक वीडियो भी समाने आया है. जिसमें एक पुलिस अधिकारी अपनी मां को खो चुकी बेटी से बात कर रहे हैं. अस्पताल में बेड पर लेटी मासूम बेटी को पुलिस अफसर पहले हाथ में चॉकलेट देते हैं, फिर उसे दुलार करते हुए उससे जनकारी लेते हैं. 

दरअसल, 16 मई को विकासनगर के डॉक्टरगंज पुल नंबर-1 के पास 28 वर्षीय किरण चंदेल ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी थी. अचानक हुए इस खौफनाक मंजर को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान मौके से गुजर रहे राहगीरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर नहर में छलांग लगा दी और दोनों मासूम बच्चियों को बाहर निकाल लिया. एक बच्ची करीब 4-5 साल की है और दूसरी करीब 5-6 महीने की. दोनों बच्चियाों को बेहोशी की हालत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचा ली. लेकिन, किरण चंदेल का पता नहीं चल सका. SDRF और पुलिस की टीमों ने शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसके बाद 17 मई रिववार को महिला का शव ढकरानी पावर हाउस के पास से बरामद किया.  

पुलिस अफसर ने किया दिल छू लेने वाला काम  

इधर, अस्पताल पहुंचे विकासनगर पुलिस के अफसर ने बेड पर गुमसुम लेटी बड़ी बेटी को चॉकलेट देकर बहलाया और फिर दुलार करते हुए उससे जानकारी ली. मासूम बेटी ने भी टोटली जुबान में उन्हें कुछ बातें बताईं. इसका वीडियो दिल छू लेने वाला है. 

Advertisement

2020 में की थी लव मैरिज 

जानकारी के अुनसार, किरण चंदेल की शादी साल 2020 में विकासनगर मंडी चौक में रहने धीरज चंदेल से हुई थी. दोनों ने लव मैरिज की थी. धीरज हैदराबाद में नौकरी करता है और कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था. पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच की रही है. 

Featured Video Of The Day
Bulldozer Action in Lucknow: आक्रोश, लाठीचार्ज, भारी बवाल! लखनऊ में सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन | NDTV