यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, टॉयलेट करने बस से उतरे लोगों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया, जिसमें छह यात्रियों की मौके पर मौत और एक घायल हुआ. बस दिल्ली से कानपुर जा रही थी, जब यात्रियों ने लघुशंका के लिए बस रोकने को कहा और ड्राइवर ने बीच रास्ते में ही बस रोक दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कंटेनर ने खड़ी बस में टक्‍कर मार दी.
  • हादसे में छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था
  • बस दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी और माइल स्टोन-88 के पास यह घटना हुई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मथुरा:

यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह टॉयलेट करने बस से उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया. हादसे में मौके पर ही 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री घायल हो गया. यह घटना सुबह करीब 2.45 बजे की है. बस दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी. सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन-88 के पास यात्रियों ने लघुशंका के लिए ड्राइवर से बस रोकने को कहा. ड्राइवर ने ग्रीन जोन में न रोककर रास्ते में ही बस रोक दी. ऐसे में यात्री बस से उतरकर लघुशंका के लिए जाने लगे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बस में टक्कर मारी और फिर नीचे खड़े यात्रियों को रौंद दिया. 

किस-किस की गई जान

कंटेरनर ने बस में इतनी जबरदस्‍त टक्‍कर मारी कि मौके पर ही औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश,कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष व दो अन्य लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि हादसे में औरैया के बेला निवासी अमर दुबे घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है. 

हादसे के बाद उठ रहे ये सवाल?

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की तस्‍वीरें भयावह मंजर को बयां कर रही हैं. हादसे की जगह खून ही खून नजर आ रहा है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ड्राइवर से यह जानने कोशिश कर रही है कि आखिर उसने नियमों को ताक पर रखकर आखिर क्‍यों एक्‍सप्रेसवे पर बस को रोका? क्‍यों बस को ग्रीन जोन में नहीं रोका गया?  

Featured Video Of The Day
Iran Attack Isarel | ईरान को भारी नुकसान! जंग के बीच Netanyahu का बड़ा बयान | Iran Israel War Update