यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कंटेनर ने खड़ी बस में टक्कर मार दी. हादसे में छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था बस दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी और माइल स्टोन-88 के पास यह घटना हुई थी