हाईस्पीड रेल, जहाज मरम्मत केंद्र...जानें बजट में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को क्या-क्या मिला

वाराणसी को जहाज मरम्मत केंद्र, दो हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर और कंटेंट क्रिएटर लैब जैसे कई लाभ मिले हैं. वाराणसी को जहाज मरम्मत केंद्र, दो हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर और कंटेंट क्रिएटर लैब जैसे कई लाभ मिले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • वित्त मंत्री ने बजट 2026 में UP के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है, जिसमें रेलवे नेटवर्क प्रमुख है
  • वाराणसी से दिल्ली और सिलीगुड़ी के बीच हाई स्पीड रेल नेटवर्क बनाने का प्रस्ताव रखा गया है
  • उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर खोलने और जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने की योजना शामिल है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है, जिसे भविष्‍य का बजट कहा जा रहा है. इस बजट में लगभग हर राज्‍य के विकास को ध्‍यान में रखा गया है. उत्‍तर प्रदेश को भी इस बजट में कई तोहफे मिले हैं. प्रदेश में रेल नेटवर्क को लेकर दो बड़ी योजनाओं की घोषणा की गई है. वाराणसी से दिल्ली और वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच हाई स्पीड रेल नेटवर्क का निर्माण किये जाने का प्रस्‍ताव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को लेकर भी कई अहम घोषणाएं की गई हैं. आइए आपको बताते हैं कि बजट में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को क्या-क्या मिला.

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को क्‍या मिला?

  1. बजट 2026 में वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा केंद्र के निर्माण की घोषणा की गई है. सरकार के इस कदम से शहर में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. 
  2. यूपी में रेल नेटवर्क का दायरा बढ़ाने के लिए दो बड़ी योजनाओं की घोषणा हुई है. ये दोनों हाई स्पीड रेल नेटवर्क वाराणसी से ही शुरू हो हो रही हैं. पहली रे योजना वाराणसी से दिल्ली और दूसरी वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच हाई स्पीड रेल नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा.
  3. यूपी के हर जिले में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर बनाने का प्रस्‍ताव है. इसका लाभ वाराणसी को भी मिलेगी. यहां के भी सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर खोले जाएंगे.
  4. जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की है. इसका लाभ उत्तर प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को मिलेगा.
  5. देश के 15000 स्कूलों और 500 कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब का ऐलान किया गया है. इसका फायदा प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों को भी मिलेगा.
  6. केंद्रीय मंत्री ने 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों यानी टीयर-2 और टीयर-3 सिटी में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को जारी रखने की घोषणा की है. इसका लाभ वाराणसी शहर को भी मिलेगा, जिसकी आबादी लगभग 20 लाख है.

यूपी को बजट में क्‍या-क्‍या मिला?

  • पश्चिमी यूपी में बनेगा नया एम्स
  • दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड कॉरिडोर
  • बुंदेलखंड के युवाओं को IIT की सौगात
  • जेवर में देश का पहला सेमीकंडक्टर पार्क
  • नए औद्योगिक नोड को फंड
  • वाराणसी में एकीकृत लॉजिटिक्स हब

ये भी पढ़ें :- Budget 2026: बीजेपी ने बताया गेम-चेंजर, अखिलेश और कांग्रेस बोली- निराशाजनक

कानुपर और आगरा को ये फायदा

निर्मला सीतारमण ने बजट में महात्मा गांधी हैंडलूम योजना लागू किए जाने की घोषणा की है. इससे यूपी के एक जिला एक उत्पाद यानी ओडीओपी योजना को काफी लाभ मिलने जा रहा है. साथ ही, बजट में चमड़े से बने सामान सस्ते किए जाने की घोषणा की गई है. इसका फायदा प्रदेश के दो शहरों कानपुर और आगरा की चमड़ा फैक्ट्री को होगा.

ये भी पढ़ें :- छोटे शहरों पर बड़ा फोकस, निर्मला ने भाषण में चार बार किया टियर‑2 और टियर‑3 सिटीज़ का ज़िक्र

Featured Video Of The Day
Budget 2026 | विदेश यात्रा हुई सस्ती, वित्त मंत्री की घोषणा से बम-बम | Budget With NDTV
Topics mentioned in this article