उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने रातोरात 40 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया, 15 जिलों के DM बदले

यूपी सरकार ने रातो रात 40 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है. इनमें से 15 जिलों में डीएम को बदल दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 40 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है
  • इस फेरबदल में 15 जिलों के डीएम को बदलने का निर्णय लिया गया है
  • फेरबदल के दौरान आठ डीएम को उनके मौजूदा जिले से हटाकर अन्य जिलों में नियुक्त किया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है. यूपी सरकार ने देर रात 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं. इनमें 15 जिलों के डीएम को बदल दिया गया है. इनमें से 8 डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का डीएम बनाया गया है. 

सरकार ने देर रात अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है. परिवहन विभाग की आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है. किंजल सिंह 7 महीने पहले ही परिवहन आयुक्त बनी थीं. उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है.

योगी सरकार ने 8 कलेक्टरों का ट्रांसफर दूसरे जिले में कर दिया है. जबकि, 7 अफसरों को पहली बार डीएम के रूप में जिम्मेदारी दी गई है. जिन अफसरों को पहली बार डीएम बनाया गया है, उनमें- ब्रजेश कुमार (ओरैया), आलोक यादव (शामली), अभिषेक गोयल (हमीरपुर), इंद्रजीत सिंह (सुल्तानपुर), अन्नपूर्णा गर्ग (श्रावस्ती), नितिन गौड़ (अमरोहा) और सरनजीत कौर (रायबरेली) शामिल हैं.

किन अफसरों का हुआ ट्रांसफर? देखें लिस्ट

  • गौरांग राठी जिलाधिकारी झांसी बने
  • इंद्रजीत सिंह जिलाधिकारी सुल्तानपुर बने
  • कुमार हर्ष जिलाधिकारी बुलंदशहर बने
  • अन्नपूर्णा गर्ग जिलाधिकारी श्रावस्ती
  • आलोक यादव जिलाधिकारी शामली
  • अरविन्द कुमार चौहान DM सहारनपुर
  • नितिन गौड़ जिलाधिकारी अमरोहा बने
  • अभिषेक गोयल जिलाधिकारी हमीरपुर
  • सरनीत कौर ब्रोका DM रायबरेली बनीं
  • निधि गुप्ता वत्स जिलाधिकारी फतेहपुर
  • घनश्याम मीना जिलाधिकारी उन्नाव
  • अंजमी कुमार सिंह DM लखीमपुर खीरी
  • इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी मैनपुरी
  • बृजेश कुमार जिलाधिकारी औरैया बने
  • मनीष बंसल जिलाधिकारी आगरा बने
  • अरविंद मलप्पा बांगरी विशेष सचिव CM बने
  • नितीश कुमार UPPCL के MD बने
  • श्रुति MD दक्षिणांचल विद्युत निगम बनीं
  • आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त बने
  • किंजल सिंह सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • दुर्गा शक्ति नागपाल मंडलायुक्त, देवीपाटन मंडल
  • शशि भूषण लाल सुशील प्रमुख सचिव MSME
  • आलोक कुमार अपर मुख्य सचिव MSME
  • रविंदर सिंह विशेष सचिव ऊर्जा बने
  • मृदुल चौधरी विशेष सचिव पर्यटन बने
  • अश्विनी कुमार पांडेय निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण
  • हर्षिता माथुर निदेशक बाल विकास विभाग
  • जुनैद अहमद अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर
  • अनीता वर्मा सिंह विशेष सचिव खाद्य विभाग बनीं
  • सचिन कुमार सिंह अपर निदेशक कृषि उत्पादन
  • बसंत अग्रवाल निदेशक कर्मचारी बीमा योजना
  • हिमांशु गौतम उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण
  • मुकेश चंद्र उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा प्राधिकरण
  • केशव कुमार कुलसचिव राम मनोहर लोहिया विवि
  • श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनीं
  • गामिनी सिंगला मुख्य विकास अधिकारी बदायूं
  • सुनील कुमार धनवंता CDO बहराइच बने
  • पूजा साहू मुख्य विकास अधिकारी अमेठी बनीं
  • रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड CDO झांसी बने
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz पर तनातनी, खतरे में शांति! 3 दिन बाद, 'महायुद्ध राउंड-2'? | Iran War News