- प्रयागराज में मेट्रो सेवा जल्द शुरू होगी, ट्रैक बिछाने का काम इस साल अगस्त से आरंभ होगा
- मेट्रो का दायरा बढ़ाकर 44 किलोमीटर से 60 किलोमीटर किया जाएगा, जिसमें छह नए स्टेशन शामिल होंगे
- मेट्रो रूट एयरपोर्ट से रोप-वे क्षेत्र तक विस्तार के साथ कुल 45 स्टेशन बनाए जाएंगे
लखनऊ, कानपुर, आगरा के बाद अब संगम नगरी प्रयागराज में भी मेट्रो सेवा शुरू होगी. फिलहाल इसे पूरी तरह ऑपरेशनल होने में समय है पर इसी साल अगस्त से ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो जाएगा. आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की बनाई गाइडलाइन की मानें तो मेट्रो का संचालन संगम वाले क्षेत्र में रोप-वे वाले रूट तक किया जाएगा.
6 स्टेशन बढ़े, 44 किलोमीटर से बढ़कर 60 किलोमीटर हुआ मेट्रो का दायरा
आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, प्रयागराज एयरपोर्ट और रोप-वे क्षेत्र की ओर रूट तय होने के बाद न केवल 16 किलोमीटर का दायरा बढ़ जाएगा बल्कि 6 स्टेशनों की भी संख्या बढ़ जाएगी. पहले तय था कि प्रयागराज मेट्रो 44 किलोमीटर तक संचालित होगी लेकिन अब इसका दायरा बढ़ाकर 60 किलोमीटर करने पर बात चल रही है.
प्रयागराज मेट्रो पर खर्च होंगे 12 हजार करोड़
प्रयागराज में मेट्रो सेवा दो रूट्स पर शुरू की जाएंगी. पहला रूट बमरौली से सिटी लेक झूंसी तक 39 किलोमीटर तक तो दूसरा शांतिपुरम से छिवकी तक 21 किलोमीटर का दायरा है. अब इस रूट पर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. प्रयागराज में मेट्रो संचालन के लिए करीब 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे. कुल 45 मेट्रो स्टेशन तैयार किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- LPG संकट में ‘जुगाड़' का कमाल! प्रयागराज के दुकानदार ने बेकार तेल से बना डाला चूल्हा, बेच रहे जलेबी
यह भी पढ़ें- अतीक अहमद के नाम की ‘धुरंधर' चर्चा, मरकर भी कैसे जी गया यूपी का ये कुख्यात माफिया?













