यूपी : भारी बारिश से दीवार गिरने की 2 घटनाओं में 10 लोगों की मौत

राज्य में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई है. (File)
इटावा:

उत्तर प्रदेश इटावा में पिछले तीन दिनों में लगातार बारिश के बाद दीवार गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. 

राज्य में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इटावा के अलावा फिरोजाबाद और बलरामपुर समेत कुछ अन्य जिलों से भी मौत की खबर है.

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Karnataka New CM | अरबों के मालिक हैं कर्नाटक के नए CM ! | Siddaramaiah | NDTV
Topics mentioned in this article