UP पुलिस पर फिर उठे सवाल, सरकारी जीप में बैठकर 'भौकाल' बना रहा था युवक; वीडियो वायरल हुआ तो हुई कार्रवाई

यूपी के औरैया में पुलिस की जीप में एक युवक के बैठकर घूमने का वीडियो वायरल हो रहा है. इसके बाद थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है.औरैया से जाहिद अख्तर की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के उमरैन पुलिस चौकी की सरकारी जीप में एक युवक पुलिसकर्मी की सीट पर बैठा नजर आया
  • वायरल वीडियो में युवक विनीत पाल पुलिस वाहन में बैठकर प्रभावशाली बनने की कोशिश कर रहा था
  • स्थानीय लोग पुलिस वाहन पर गैर-अधिकृत व्यक्ति के बैठने को नियमों का उल्लंघन मान रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला एरवाकटरा थाना क्षेत्र की उमरैन पुलिस चौकी से जुड़ा है, जहां सरकारी पुलिस जीप में एक युवक रौब झाड़ता नजर आ रहा है. 

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक विनीत पाल है, जो उमरैन कस्बे का ही निवासी बताया जा रहा है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि पुलिस चौकी की सरकारी जीप सायरन बजाते हुए कस्बे में घूम रही है. वाहन की ड्राइवर सीट पर वर्दीधारी पुलिसकर्मी मौजूद है, जबकि पीछे की सीट पर भी पुलिसकर्मी बैठे नजर आ रहे हैं. 

लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ड्राइवर के बगल वाली फ्रंट सीट पर एक आम युवक बैठा दिखाई दे रहा है. वीडियो में वह खुद को प्रभावशाली दिखाने की कोशिश करते हुए आसपास मौजूद लोगों को आवाज कम करने का आदेश देता भी सुनाई पड़ रहा है. यही दृश्य अब चर्चा और सवालों का केंद्र बन गया है.

एसपी ने दिए जांच के आदेश

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस वाहन पर इस तरह किसी गैर-अधिकृत व्यक्ति का बैठना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि पुलिस की साख पर भी सवाल खड़े करता है. जब वाहन में पुलिसकर्मी मौजूद थे, तो आखिर एक आम युवक सरकारी जीप की अगली सीट पर बैठकर इस तरह 'भौकाल' कैसे बना रहा था? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया. पुलिस अधीक्षक औरैया ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए.

थाना प्रभारी लाइन अटैच, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्राथमिक जांच के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई है. एरवाकटरा के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं उमरैन चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक और आरक्षी चालक को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Featured Video Of The Day
India vs South Africa T20 World Cup 2026: द. अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया | IND vs SA Super-8
Topics mentioned in this article