- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 181 PCS अफसरों का ट्रांसफर
- 12 घंटे के अंदर PCS ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट सामने आई
- निशांत तिवारी को SDM ललितपुर से SDM फतेहपुर बनाया गया
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. देर रात 182 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर के बाद योगी सरकार ने सोमवार को 181 PCS अफसरों का तबादला कर दिया है. 12 घंटे के अंदर PCS ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट सामने आ गई है. बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार ने बीती रात 182 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे.
नई ट्रांसफर लिस्ट में निशांत तिवारी का नाम शामिल हैं, जिन्हें उपजलाधिकारी ललितपुर से उपजिलाधिकारी फतेहपुर बनाया गया है. संजय यादव को एसडीएम गाजीपुर से एसडीएम प्रतापगढ़, प्रवीण याद को एसडीएम अयोध्या से एसडीएम बलिया, मोहम्मद जफर को एसडीएम कुशीनगर से एसडीएम सोनभद्र, पिनाकपाणि द्विवेदी को एसडीएम वाराणसी से एसडीएम फतेहपुर, नमन मेहता को एसडीएम बांदा से एसडीएम गोखपुर, अंकुर वर्मा को एसडीएम सहारनपुर से एसडीएम जौनपुर, आदेश कुमार को एसडीएम मथुरा से एसडीएम रामपुर बनाया गया है.
एसडीएम भदोही से एसडीएम आजमगढ़ बने आकाश कुमार
आकाश कुमार को एसडीएम भदोही से एसडीएम आजमगढ़, शैलेंद्र गौतम को एसडीएम महराजगंज से एसडीएम सीतापुर, वैभव गुप्ता को एसडीएम मथुरा से एसडीएम कन्नाैज, शालिनी देवी को एसडीएम कानपुर देहात से एसडीएम फिरोजाबाद के पद पर तैनाती दी गई है.
रत्नेश तिवारी बने कौशांबी के नए एसडीएम
इसके अलावा अतुल कुमार सिंह को एसडीएम फर्रुखाबाद से एसडीएम बलरामपुर, हर्ष चावला को एसडीएम बिजनौर से एसडीएम शाहजहांपुर, निशांत उपाध्याय को एसडीएम बलिया से एसडीएम श्रावस्ती बनाया गया है. वहीं, रामकेवल त्रिपाठी को एसडीएम अमेठी से एसडीएम बदायूं, शशि शेखर को एसडीएम अंबेडकरनगर से एसडीएम एटा, रत्नेश तिवारी को एसडीएम देवरिया से एसडीएम कौशांबी बनाया गया है. बता दें, नई लिस्ट में 181 पीसीएस अफसरों के नाम शामिल हैं, जिनका तबादला किया गया है.
यह भी पढ़ें- PCS Transfer In UP: योगी सरकार ने 182 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले, ध्रुव शुक्ला बने SDM गाजीपुर