UP ka Mausam, UP Heatwave Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने बुधवार 22 अप्रैल को 32 जिलों में लू की चेतावनी जारी है. प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभाग में गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं. सुबह से धूप तेज हो रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है.
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश का बांदा जिला सबसे गर्म रहा, यहां का तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया. दूसरे नबर पर सुल्तानपुर रहा, जहां का पारा 43.4 डिग्री रहा. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 25 अप्रैल तक ऐसी ही गर्मी रहेगी. विभाग की ओर इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान दिन में ही रात में भी गर्मी का तेज असर देखने को मिलेगा.
इन जिलों में लू का अलर्ट
प्रयागराज, सोनभद्र, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, पीलीभीत, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और शाहजहांपुर में लू की चेतावनी जारी की गई है.
भीषण गर्मी के असर से बदला स्कूलों का समय
प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण सरकारी और निजी स्कूलों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है. 21 अप्रैल से बेसिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक खुल रहे हैं. इसी तरह 22 अप्रैल से निजी स्कलों के खुलने का समय भी 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तय कर दिया गया है.














