खाने की टेबल पर शुरू हुआ झगड़ा, शख्स ने भैया-भागी को उतारा मौत के घाट, सीतापुर में दिल दहलाने वाली घटना

घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद एंबुलेंस होने के बावजूद जिला अस्पताल ले जाने के लिए दूसरी एंबुलेंस बुलाने में करीब 50 मिनट लग गए, जिससे हरीश की हालत और बिगड़ गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यूपी के सीतापुर में डबल मर्डर (सांकेतिक तस्‍वीर)
AI Generated

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मामूली कहासुनी ने उस वक्त खूनी संघर्ष का रूप ले लिया जब एक युवक ने अपने ही भाइयों और भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में बड़े भाई हरीश (40) और उनकी पत्नी पूनम (38) की मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई रामू गंभीर रूप से घायल है. घटना नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के ठाककुर नगर गांव की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी फरार बताया जा रहा है.

खाना-खाने के दौरान कहासुनी और फिर... 

जानकारी के मुताबिक परिवार में खाना खाने के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद छोटे भाई श्यामू पुत्र मिश्रीलाल ने गुस्से में आकर हमला कर दिया. हमले में हरीश और उन्हें बचाने पहुंची उनकी पत्नी पूनम बुरी तरह घायल हो गए. गंभीर हालत में परिजन और ग्रामीण सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नैमिषारण्य लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया. इलाज के दौरान हरीश ने भी दम तोड़ दिया, जबकि रामू को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

चार बच्‍चों के सिर से उठा मां-बाप का साया 

इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों के अनुसार मृतक हरीश के चार छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है. ग्रामीणों का कहना है कि मामूली विवाद इतनी बड़ी घटना में बदल जाएगा, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी.

एंबुलेंस लाने में 50 मिनट की देरी, उठे सवाल

घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद एंबुलेंस होने के बावजूद जिला अस्पताल ले जाने के लिए दूसरी एंबुलेंस बुलाने में करीब 50 मिनट लग गए, जिससे हरीश की हालत और बिगड़ गई. परिवार का कहना है कि अगर समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 'इजरायल ने ईरान की घेराबंदी को तोड़ा', Netanyahu की ईरान को चेतावनी | BREAKING
Topics mentioned in this article