दसवीं फेल साली से हुआ जीजा को इश्क, पत्नी को छोड़ कोर्ट मैरिज करने भागा, फिर कहानी में आ गया ट्विस्ट

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को झकझोर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति अपनी नाबालिग साली को बहला‑फुसलाकर घर से जेवर और नकदी के साथ लेकर फरार हो गया,जीजा-साली ने कोर्ट मैरिज की भी तैयारी कर ली थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मऊ के कोपागंज में एक जीजा अपनी हाई स्कूल फेल नाबालिग साली को लेकर कोर्ट मैरिज की तैयारी में फरार हुआ
  • परिजनों की सजगता से दोनों को गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर भागते समय पकड़ लिया गया, साली भाग गई
  • पीड़िता के पिता ने दामाद पर अपनी छोटी बेटी को बहलाकर जेवर और नकदी लेकर भागने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मऊ:

किसी ने क्या खूब कहा है कि  प्यार न उम्र देखता है और न रिश्तों की मर्यादा...लेकिन जब यह सामाजिक सीमाओं को लांघता है तो परिवार और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय बन जाता है.ऐसा ही एक मामला मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र से सामने आया है,जहां एक जीजा अपनी हाई स्कूल फेल नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया.दोनों की कोर्ट मैरिज की तैयारी थी,लेकिन परिजनों की सजगता ने इस प्रयास को फेल कर दिया और दोनों हाईवे पर पकड़े गए.

हाईवे पर रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

परिजनों को मिली सूचना के आधार पर रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से दोनों को मऊ जिले के गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर भागते समय पकड़ लिया गया. हालांकि मौके का फायदा उठाकर नाबालिग साली खेतों की ओर भाग निकली,लेकिन आरोपी जीजा को परिजनों ने पकड़ लिया.बाद में उसे पुलिस के हवाले करने की तैयारी की गई.

पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप

लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी की शादी वर्ष 2019 में मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी.शादी के कुछ समय बाद ही युवक ने गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे मायके भेज दिया.पीड़िता का एक पुत्र भी है.पिता का आरोप है कि दामाद धीरे-धीरे मायके आने-जाने लगा और इसी दौरान उसने छोटी बेटी को बहला-फुसलाकर घर के जेवर और नकदी लेकर भागने की साजिश रची. समय रहते जानकारी मिलने पर परिजनों ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया.परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

पत्नी ने भी लगाए प्रताड़ना के आरोप

आरोपी की पत्नी और नाबालिग साली की बड़ी बहन ने बताया कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं था.गर्भावस्था के दौरान भी मारपीट की गई,जिससे वह मायके में रहने को मजबूर हो गई.उसे पति की ओर से किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा है.पत्नी ने भी न्यायिक कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने लिया संज्ञान

मामले पर मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है.एक पीड़िता का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पति पर उचित देखभाल न करने और साली से संबंध रखने का आरोप लगाया गया है.शिकायत प्राप्त हुई है,मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

सामाजिक मर्यादाओं पर उठे सवाल

यह घटना न केवल पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा पर प्रश्नचिन्ह लगाती है,बल्कि नाबालिगों की सुरक्षा और पारिवारिक सतर्कता की भी अहमियत को दर्शाती है.फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और पूरे प्रकरण की सत्यता सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
AI Impact Summit Delhi 2026: पीएम मोदी ने लोगों के हित के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर दिया जोर
Topics mentioned in this article