- चैत नवरात्रि पर मुस्लिम IPS अधिकारी मो. मुश्ताक ने अपनी पत्नी के साथ विधिपूर्वक कन्या पूजन किया.
- मो. मुश्ताक बिहार के छपरा जिले के निवासी हैं और वर्तमान में यूपी के ललितपुर जिले में SP के पद पर तैनात हैं.
- 2016 बैच के IPS अधिकारी मो. मुश्ताक ने पहले IRS अधिकारी के रूप में सेवा दी, गुजरात में डिप्टी कमिश्नर भी रहे.
चैत नवरात्रि के मौके पर कन्या पूजन करते एक मुस्लिम IPS अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को शेयर करते समय लिख रहे हैं जिम्मेदार पद पर बैठे एक अधिकारी को ऐसा ही होना चाहिए. उसमें सर्व धर्म समभाव की भावना हो. वो ईद भी मनाएं और रामनवमी भी. वायरल हो रहे वीडियो में अधिकारी अपनी पत्नी के साथ कन्या पूजन के नियमों का विधि पूर्वक पालन करते नजर आ रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि एक मुस्लिम अधिकारी होकर भी वो हिंदू पूजा पद्धति का पालन कर रहे हैं. इस कारण लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.
वीडियो में नजर आ रहे आईपीएस अधिकारी का नाम मो. मुश्ताक है. मो. मुश्ताक बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं. इन दिनों यूपी के ललितपुर जनपद में बतौर एसपी तैनात हैं. मो. मुश्ताक की तेज-तर्रार IPS अधिकारियों में गिनती होती है.
2016 बैच के IPS ऑफिसर हैं मोहम्मद मुस्ताक
मोहम्मद मुस्ताक 2016 बैच के IPS अफसर हैं. अभी ललितपुर में SP के रूप में तैनात है. हाल ही में चैत नवरात्रि के मौके पर उन्होंने अपने घर पर कन्या पूजन किया. जिसमें उनकी पत्नी भी उनके साथ हर विधि-विधान में पूरी तत्परता से जुटी नजर आई. मोहम्मद मुश्ताक के IPS बनने के पीछे दिलचस्प कहानी है. 4 सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद मो. मुश्ताक ने आईपीएस की नौकरी चुनी. इससे पहले वो गुजरात में 3 साल तक डिप्टी कमिश्नर भी रहे.
बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं मो. मुस्ताक
मोहम्मद मुश्ताक का मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के जनता बाजार गांव के रहने वाले हैं. इनके पिता मोहम्मद जहरुद्दीन की गांव में कपड़े की दुकान थी. 2011 में मुश्ताक का सलेक्शन बिहार PCS में हुआ. लेकिन उन्होंने वह नौकरी ठुकरा दी. फिर इसी साल वो SSB में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित हुए. लेकिन उन्होंने यह नौकरी भी छोड़ दी.
कन्या पूजन के बाद बच्चियों के साथ आईपीएस अधिकारी मो. मुस्ताक और उनकी पत्नी.
सर्व धर्म समभाव वाली पहल से जीत रहे लोगों का दिल
2013 में UPSC क्रेक कर वह IRS अधिकारी बने. फिर 2013 से लेकर 2016 तक वह गुजरात के राजकोट में डिप्टी कमिश्नर रहे. यहां वह दिन में ड्यूटी करते और रात में सिविल सर्विस की तैयारी करते. साल 2016 में मुश्ताक IPS बन गए, फिर उन्होंने बतौर आईपीएस अधिकारी यूपी के कई जिलों में उल्लेखनीय काम किया. अब अपने इस सर्व धर्म समभाव वाले पहले से लोगों का दिल जीत रहे हैं.
यह भी पढ़ें - कन्या पूजन के दौरान रखें इन 4 नियमों का ध्यान, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न, बनाए रखेंगी अपनी कृपा













