हरदोई में जेठ का खूनी खेल, रोटी सेंक रही भाई की पत्नी की गोली मारकर ले ली जान, ये थी वजह

आरोपी राजकुमार अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था.बीते गुरुवार को भी उसने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा था.अपनी जेठानी को बचाने के लिए 25 वर्षीय मंजू उसे अपने घर ले आई थी, बस यही बात कलयुगी जेठ को नागवार गुजरी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
hardoi crime news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हरदोई में जेठ का गोलीकांड, छोटे भाई के पत्नी की गोली मारकर ले ली जान
  • जेठ की पत्नी को अत्याचार से बचाने के लिए घर लाने पर भड़का जेठ
  • नशे में धुत आरोपी ने भाई की पत्नी पर पीछे से किया वार, मौत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हरदोई:

यूपी के हरदोई से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक जेठ ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस खौफनाक मंजर को देखकर पूरा इलाका दहशत में है. बहू की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने जेठ की पत्नी को अत्याचार से बचाने के लिए अपने घर ले आई थी. यही बात आरोपी जेठ को नगवार गुजरी और उसने अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी. महिला की हत्या के बाद 3 साल का मासूम अपनी मां को ढूंढ़ रहा है. पुलिस ने आरोपी राजकुमार को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार भी कर लिया है. 

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक,आरोपी राजकुमार अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था.बीते गुरुवार को भी उसने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा था.अपनी जेठानी को बचाने के लिए 25 वर्षीय मंजू उसे अपने घर ले आई थी, बस यही बात कलयुगी जेठ को नागवार गुजरी. नशे में धुत राजकुमार शुक्रवार शाम को अवैध असलहा लेकर मंजू के घर पहुंचा.उस वक्त मंजू रसोई में खाना बना रही थी. आरोपी ने पीछे से उसकी पीठ पर निशाना साधकर गोली चला दी. गोली लगते ही मंजू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. 

मृतका के पति राम सेवक ने रोते हुए बताया कि उनका तीन साल का एक छोटा बच्चा है जिसके सिर से उसके ही ताऊ ने मां का साया छीन लिया. घटना के बाद से ही आरोपी फरार है. सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है.

पुलिस एनकाउंटर में पकड़ा गया 

हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी जेठ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी,जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई.पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं.घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Advertisement

पुलिस ने क्या बताया?

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना कछौना पर सूचना प्राप्त हुई की मंजू पत्नी रामसेवक जिनकी उम्र करीब 25 वर्ष ग्राम प्रतापपुर मजरा टिकरी थाना कछौना की रहने वाली है. उनको उनके जेठ राजकुमार ने पीठ में गोली मार दी. पुलिस की ओर से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई है. इसमें घटना का निरीक्षण किया गया है. फील्ड यूनिट की ओर से सबूत भी इकट्ठे किए गए हैं. एसपी ने आगे बताया कि अभियुक्त राजकुमार कस्बा कछौना में रहते हैं और जो मृतका है उनके ये जेठ हैं. उनका अपनी पत्नी के साथ वाद विवाद होता रहता था.


 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Israel Attack On Israel: कौन जीत रहा है ईरान का महायुद्ध ? | America | Trump
Topics mentioned in this article