बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, कौशांबी जा रहे डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सब सेफ

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ आज एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. कौशांबी जा रहे यूपी के उपमुख्यमंत्री का अचानक हेलीकॉप्टर खराब हो गया जिसके बाद उसकी लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलिकॉप्टर कौशांबी जाते समय खराब हो गया था
  • हेलिकॉप्टर में खराबी आने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी
  • लैंडिंग के समय हेलिकॉप्टर के अंदर धुंए का भर जाना दुर्घटना की गंभीरता को दर्शाता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ आज एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. कौशांबी जा रहे यूपी के उपमुख्यमंत्री का अचानक हेलिकॉप्टर खराब हो गया जिसके बाद उसकी लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. पता चला है कि लैंडिंग के वक्त पूरा हेलिकाप्टर धुंए से भर गया था. बताया गया कि घटना के बाद सवार सभी 5 लोग सेफ हैं. 

कैसे हुई घटना?

एनडीटीवी को पता चला है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर जब बछरावा तक पहुंचा, तभी पायलट के डैशबोर्ड पर लगा डिस्प्ले बंद हो गया. पायलट का कंट्रोल बिना डिस्प्ले संभव नहीं था इसलिए एयरपोर्ट की तरफ हेलीकॉप्टर को मोड़ दिया गया.इसी बीच हेलीकॉप्टर में धुआं भरने लगा. हवा में हेलीकॉप्टर में धुआं भरते देख पायलट ने सुरक्षित तरीके से हेलीकॉप्टर को एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया. हेलीकॉप्टर में केशव मौर्य, उनके सहयोगी विवेक, सुरक्षाकर्मी और पायलट सवार थे. सभी सुरक्षित हैं.

एक्सपर्ट टीम भी पहुंची 

केशव प्रसाद मौर्य के करीबी एक बीजेपी नेता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कौशांबी जा रहे थे.  पार्टी नेताओं ने कहा कि मौर्य बिल्कुल ठीक हैं और बाद में एक दूसरे हेलिकॉप्टर से कौशांबी जाएंगे. इसी बीच, धुआं निकलने और पायलट को आपात लैंडिंग करने के लिए मजबूर करने वाले कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर भेजी गई है
 


 

Featured Video Of The Day
Iran Vs America War: अमेरिका के करोड़ों बर्बाद करवा रहा ईरान, अपने ही जाल में कैसे फंसे ट्रंप?