67 करोड़ की ठगी, 700 से ज्यादा म्यूल खाते, 'Crown Pay' से जुड़े गिरोह के 3 साथी गाजीपुर में गिरफ्तार 

Cyber ​​Fraud: गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मोबाइल की जांच में देशभर में दर्ज 75 से ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें करीब 67 करोड़ रुपये की ठगी की गई है. पूछताछ में आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास 700 से ज्यादा म्यूल खाते थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Cyber ​​Fraud: पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी के आरोपी.

Ghazipur Crime News: उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने देशभर में फर्जी म्यूल खातों के जरिए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले 3 अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये गिरोह टेलीग्राम पर चल रही एक कथित कंपनी “Crown Pay” से जुड़ा था. आरोपी लोगों को लालच देकर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे और फिर उन खातों में साइबर फ्रॉड से कमाए गए पैसे मंगवाते थे. इसके बाद ये रकम क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ट्रांसफर की जाती थी. 

67 करोड़ की ठगी का खुलासा 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों ऋषिराज, रोहन कुमार और सचिन सिंह ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास 700 से ज्यादा म्यूल खाते थे. आरोपियों के मोबाइल की जांच में देशभर में दर्ज 75 से ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें करीब 67 करोड़ रुपये की ठगी की गई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 सिम कार्ड, 12 एटीएम कार्ड, 5 बैंक पासबुक, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं. जिनकी जांच की जा रही है. 

पहले हत्या, फिर काटा सिर, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास मिली लाश का खुलासा, बिजनेस पार्टनर ने क्यों ली जान

पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर क्राइम टीम ने सर्विलांस और सबूत जुटाकर कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने ठगी की वारदात और उनके गिराहे में शामिल अन्य सदस्यों को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं. गिरोह के बाकी आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.  

Video: डॉक्टर के घर में घुसा बदमाश, बहादुर लड़कियों ने पकड़कर सिखाया सबक, हो रही जमकर तारीफ  

(गाजीपुर से सुनील सिंह की रिपोर्ट) 
 

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: Galgotias के GenZ क्रिएटर्स का जलवा! NDTV युवा के मंच पर