Moradabad Wife Killed Husband: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने ही सुहाग को मौत के घाट उतारने की ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है. दरअसल महिला का अपने ही भतीजे से अवैध संबंध था...पति को इसका पता चला तो उसने विरोध किया. जिसके बाद पत्नी ने अपनी सगी बहन, प्रेमी और एक और साथी के साथ मिलकर बेहद क्रूरता से पति की हत्या कर दी. उसने पहले पति को करंट लगाकर मारने की साजिश रची लेकिन जब वो बच गया तो जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर जान ले ली. हालांकि पुलिस ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है और मुख्य आरोपी पत्नी समेत चारों साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है.
रिश्ते में भतीजा लगने वाले प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश
पुलिस तफ्तीश में जो सच सामने आया है, वह यह है कि मुख्य आरोपी पत्नी आंचल का जिस अंकित नाम के युवक के साथ पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, वह रिश्ते में उसका भतीजा लगता है. चाची और भतीजे के इस अपवित्र रिश्ते की भनक जब पति पवन ठाकुर को लग गई, तो उसने इसका पुरजोर विरोध किया. पवन अपनी पत्नी को लगातार समझाने और इस रास्ते से हटाने की कोशिश कर रहा था. लेकिन आंचल पर अपने ही भतीजे अंकित का इश्क इस कदर हावी था कि उसने अपने पति को ही हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. इस खौफनाक साजिश में उसने अपनी सगी बहन शिखा और उसके साथी अजय दिवाकर को भी शामिल किया.
ये भी पढ़ें: बेटे की चाहत, अपहरण का ड्रामा और मर्डर;10 महीने की बच्ची को सेप्टिक टैंक में फेंकने वाले कलयुगी पिता की करतूत
पहले बंधक बनाया, फिर करंट लगाया और अंत में दिया जहर
बीते दिनों योजना के मुताबिक आंचल ने बहला-फुसलाकर पवन ठाकुर को घर बुलाया. पवन जैसे ही घर की दहलीज के अंदर पहुंचा, वहां पहले से ही बैठे चारों आरोपियों ने उसे दबोच लिया.
ये भी पढ़ें: कानपुर: रोड रेज में पिता-बेटे की चाकू गोदकर हत्या, रूह कंपा देगा 38 सेकंड का ये वीडियो
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के 'नौ निशानों' ने खोला सुसाइड के ड्रामे का राज
पवन को बेरहमी से मार डालने के बाद इन शातिर कातिलों ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की पूरी स्क्रिप्ट तैयार की. उन्होंने परिजनों और पुलिस को गुमराह करने के लिए इसे सुसाइड साबित करने का पूरा ड्रामा रचा. लेकिन पवन के भाई देवेंद्र और परिवार को इस मौत पर गहरा शक था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को गुहार लगाई. मुरादाबाद के एसएसपी सत्यपाल अंतिल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फील्ड यूनिट और पुलिस टीम को मौके पर भेजा. जब शव का पोस्टमार्टम हुआ, तो कातिल पत्नी का पूरा ड्रामा बेनकाब हो गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि पवन के शरीर पर बेरहमी से मारपीट के 9 गंभीर निशान थे और उसकी मौत जहर व करंट के कारण हुई थी.
छह साल का संसार तबाह, मासूम बेटी के सिर से उठा साया
पवन और आंचल की शादी 6 साल पहले बड़े ही अरमानों के साथ हुई थी. दोनों की एक 2 साल की मासूम बेटी भी है. चाची-भतीजे के अवैध संबंधों और लालच की आग ने इस हंसते-खेलते परिवार की चिता जला दी है. मासूम के सिर से जहां पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है, वहीं जन्म देने वाली मां अब अपने पापों की सजा काटने जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुकी है. एसएसपी सत्यपाल अंतिल के मुताबिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पत्नी आंचल, उसके प्रेमी (भतीजे) अंकित, सगी बहन शिखा और अजय दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया है. चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: बकरीद से पहले बकरे होने लगे बीमार, तपती गर्मी से हाई फीवर के हो रहे शिकार














