यूपी के फतेहपुर में विवादित स्थल में पूजा करने गई 21 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

विवादित स्थल के पास पूजा करने गई महिलाओं की वीडियोग्राफी के जरिए शिनाख्त कर कार्यवाही में जुट गई. सदर कोतवाल ने बताया कि माहौल खराब करने और पुलिस से झड़प पर एक नामजद और 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विवादित स्थल के पास पूजा करने गई महिलाओं की वीडियोग्राफी के जरिए शिनाख्त...
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में विवादित स्थल के पास पूजा करने गई 21 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है
  • सदर कोतवाली ने महिला सिपाही की तहरीर पर मुख्य आरोपी पप्पू सिंह की पत्नी समेत 21 महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की
  • पुलिस ने वीडियोग्राफी के आधार पर महिलाओं की पहचान कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कार्रवाई शुरू की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
फतेहपुर:

उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आबूनगर रेडईया मोहल्ले में विवादित स्थल के पास पूजा करने गई 21 महिलाओं के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है. सदर कोतवाल ने महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस फोर्स के साथ झड़प करने और शांति व्यवस्था भंग करने पर मुख्य आरोपी पप्पू सिंह की पत्नी और 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. 

सदर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवादित स्थल के पास पूजा करने गई महिलाओं की वीडियो ग्राफी के जरिए शिनाख्त कर कार्यवाही में जुट गई. सदर कोतवाल ने बताया कि माहौल खराब करने और पुलिस से झड़प पर एक नामजद और 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. 

वहीं, इस मामले में विवादित जमीन मामले का नामजद मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने कहा कि देव दीपावली मानने गई महिलाओं के साथ पुलिस ने अभद्रता की, जबकि महिलाओं के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी देव दीपावली पर पूजा करने गई महिलाओं से पुलिस फोर्स ने अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया. हालांकि, पुलिस पप्पू सिंह के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार करने पहुंची, जहां पप्पू सिंह की पत्नी से सदर कोतवाल तारकेश्वर राय की जमकर बहस हुई, जो CCTV कैमरे में कैद हो गया है.

Featured Video Of The Day
Aaya Nagar Murder Case: दिल्ली में '69 गोलियां मारकर भून डाला' कैसे शुरू हुई रंजिश? | Delhi News
Topics mentioned in this article