उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में विवादित स्थल के पास पूजा करने गई 21 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है सदर कोतवाली ने महिला सिपाही की तहरीर पर मुख्य आरोपी पप्पू सिंह की पत्नी समेत 21 महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की पुलिस ने वीडियोग्राफी के आधार पर महिलाओं की पहचान कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कार्रवाई शुरू की है