दुल्हन को मारी लात, ससुर को भी पीटा; जयमाला के मंडप पर नशेड़ी दूल्हे का हाईवोल्टेज ड्रामा, मेहमान भी भागे

रात करीब 11 बजे जब दूल्हा विशाल जयमाला के लिए मंच पर चढ़ा तो वह नशे में पूरी तरह अनियंत्रित था. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जयमाला डालते समय अचानक दूल्हे ने दुल्हन निशा को लात मार दी. जब पिता सत्रोहन अपनी बेटी के बचाव में आए तो दूल्हे ने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बाराबंकी के गणेशपुर कस्बे में शादी की रस्म जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को लात मारी और ससुर को पीटा
  • शराब के नशे में धुत दूल्हे के कारण बारात और कन्या पक्ष के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए
  • मारपीट में लोहे के पाइप और कुर्सियों का उपयोग हुआ और शादी का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण और भयावह बन गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बाराबंकी:

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है. यहां शादी की खुशियां कब लड़ाई-झगड़े और मारपीट में बदल गईं,लोग ही नहीं समझ पाए. जयमाला के मंच पर जो तांडव देखने को मिला,उसे देख हर कोई हैरान रह गया.  पहले तो नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन को लात मारी और फिर विरोध करने पर ससुर को भी पीट दिया. शादी का मंडप तो एक पल को रगा मानो कोई रणभूमि है. आइए आपको पूरा मामला समझाते हैं. 

दुल्हन को लात मारी और ससुर को भी पीट दिया

बाराबंकी जिले में तहसील रामनगर के गणेशपुर कस्बे में शुक्रवार की रात खुशियों का माहौल उस वक्त हंगामे और दहशत में बदल गया, जब शादी की सबसे मुख्य रस्म 'जयमाला' के दौरान दूल्हे ने अपनी मर्यादा लांघ दी. शराब के नशे में चूर दूल्हे ने न सिर्फ दुल्हन के साथ अभद्रता की बल्कि बीच-बचाव करने आए अपने ससुर पर भी हाथ उठा दिया. इस घटना के बाद वैवाहिक कार्यक्रम किसी युद्ध के मैदान जैसा नजर आने लगा, जहां बाराती और घराती एक-दूसरे पर टूट पड़े. लोहे के पाइप और कुर्सियों से हुए इस संघर्ष में दूल्हे के सगे संबंधियों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

कई लोग तो जान बचाकर भागते नजर आए

जानकारी के मुताबिक बहराइच जिले के मुराइनपुरवा से आई इस बारात का स्वागत सत्कार बेहद शालीनता से किया गया था. रात करीब 11 बजे जब दूल्हा विशाल जयमाला के लिए मंच पर चढ़ा तो वह नशे में पूरी तरह अनियंत्रित था. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जयमाला डालते समय अचानक दूल्हे ने दुल्हन निशा को लात मार दी. जब पिता सत्रोहन अपनी बेटी के बचाव में आए तो दूल्हे ने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी. यह देख कन्या पक्ष के लोगों का धैर्य जवाब दे गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. टेंट की दर्जनों कुर्सियां तोड़ दी गईं और अफरा-तफरी के बीच मेहमान जान बचाकर भागते नजर आए.


 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | BLA Attack Pakistan | 7 Pakistani रोते-बिलखते मांग रहे जान की भीख | Baloch Army