योगी और केशव मौर्य समेत यूपी भाजपा के टॉप 4 नेता खुद संभालेंगे सीट बंटवारे की कमान, CM किससे करेंगे बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) से बातचीत कर जयंत चौधरी को तय की गई सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार करेंगे. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) से बातचीत करेंगे, ताकि अनुप्रिया पटेल बिना नाराजगी तय सीटों के लिए मान जाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NDA में सीटों के बंटवारे पर होगी बात.
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए एनडीए में सीट बंटवारे का फैसला सहयोगी दलों से बातचीत के बाद होगा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तीन बड़े नेताओं को सहयोगी दलों से सीट बंटवारे पर बात करेंगे
  • योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय लोकदल से, ब्रजेश पाठक अपना दल से, पंकज चौधरी निषाद पार्टी से बातचीत करेंगे

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारा किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. 403 विधानसभा सीटों में से किस सहयोगी को कितनी सीटें दी जाएंगी ये उनसे बातचीत के बाद ही तय हो सकेगा. एनडीए में शामिल सभी दलों से सीट बंटवारे पर बातचीत करने की जिम्मेदारी बीजेपी के चार बड़े नेताओं को सौंपी गई है, ताकि इस पर सहमति बन सके. सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

NDA मे सीट शेयरिंग पर होगी बात

ये चारों बड़े नेता एनडीए में शामिल अलग-अलग दलों से सीट बांटवारे पर बात करेंगे, ताकि तय की गईं सीटों के लिए उनको राजी किया जा सके और कोई मन-मुटाव भी न हो. ये नेता बिना नाराजगी सीट बंटवारे पर सहयोगी दलों को राजी करने की कोशिश करेंगे. बीजेपी ने सहयोगी दलों से सीट बंटवारे मध्यस्थता की जिम्मेदारी सीएम, दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी है.

बीजेपी के बड़े नेता NDA के सहयोगियों से करेंगे बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) से बातचीत कर जयंत चौधरी को तय की गई सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार करेंगे. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) से बातचीत करेंगे, ताकि अनुप्रिया पटेल बिना नाराजगी तय सीटों के लिए मान जाएं. वहीं यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के पास निषाद पार्टी और संजय निषाद से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सुभासपा और ओपी राजभर से बातचीत करेंगे.रिपोर्टों के मुताबिक, सहयोगी दलों की मांगों और पिछले चुनावों के प्रदर्शन के आधार पर ही इस चुनाव के लिए सीटों का फॉर्मूला तय किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: राजभर, निषाद और जयंत क्यों लगातार बढ़ा रहे भाजपा पर दबाव, कैसे खत्म होगा सीटों को लेकर तनाव?

Advertisement

33 सीटें मांग रहे ओपी राजभर 

यूपी में कुछ महीने पहले सीटों के बंटवारे को लेकर राजनीतिक दलों में घमासान की खबरें सामने आई थीं.ओपी राजभर ने 33 सीटों पर दावेदारी पेश की थी. उन्होंने इस बार पिछली सीटों से 16 ज्यादा सीटों की मांग बीजेपी से की थी.उन्होंने पंकज चौधरी से मुलाकात कर 33 सीटों की लिस्ट भी सौंपी थी. पिछले विधानसभा चुनाव में सुभासपा सपा संग गठबंधन में थी तब उन्होंने अपने चुनाव चिह्न पर 17 प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से छह ने जीत दर्ज की थी.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-'गुंडों को ढूंढकर ऐसी सजा देंगे, कई पीढ़ियां याद रखेंगी', अखिलेश के रोड शो में नाबालिग की मौत पर बोले CM योगी

Advertisement
Featured Video Of The Day
मां के निधन के बाद पैतृक गांव पहुंचे सीएम योगी

Topics mentioned in this article
UP Assembly Election 2027
Bjp Seat Sharing
CM Yogi Adityanath
Pankaj Chaudhary
Keshav Prasad

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं