डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ने देखा ताजमहल, पति माइकल के साथ बदले शेड्यूल में अचानक पहुंचीं आगरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को अचानक ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचीं. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दोनों ने ताज का दीदार किया. आगरा के होटल अमर विलास में लंच के बाद दोनों राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
संगमरमरी हुस्न देख दीवानी हुईं ट्रंप की बेटी: पति का हाथ थामकर टिफनी ने किया ताज का दीदार, पूछा- 'कहां से आया यह मार्बल?'
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ आगरा पहुंचीं.
  • एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टिफनी का काफिला सीधे लग्जरी होटल अमर विलास पैलेस पहुंचा.
  • टिफनी को पहले शाम 5:00 बजे ताजमहल जाना था, लेकिन ताज देखने की उत्सुकता में उन्होंने तय कार्यक्रम बदल दिया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दुनिया के सात अजूबों में शुमार मोहब्बत की निशानी 'ताजमहल' का दीदार करने के लिए शनिवार को एक बेहद खास मेहमान आगरा पहुंचीं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ ताज का दीदार किया. पहले से तय कार्यक्रम में अचानक बदलाव करते हुए टिफनी का काफिला सीधे ताजमहल परिसर पहुंचा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

अचानक बदला शेड्यूल, एयरपोर्ट से सीधे पहुंचीं ताज

टिफनी ट्रंप और उनके पति माइकल का चार्टर्ड विमान सुबह ठीक 11:30 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. सुरक्षा कारणों और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें पहले होटल जाना था, लेकिन ताज को करीब से देखने की उत्सुकता के चलते उनका काफिला सीधे ताजमहल के लिए रवाना हो गया. गोल्फ कार्ट में सवार होकर जब यह वीआईपी जोड़ा ताजमहल परिसर में दाखिल हुआ, तो टिफनी ने हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया और धन्यवाद कहा. इस दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ मौजूद रहे. 

tiffany trump visited taj mahal agra with husband  Photo Credit: NDTV

गाइड से पूछा- 'कहां से आया है यह खूबसूरत संगमरमर?'

नारंगी रंग की बेहद खूबसूरत लॉन्ग ड्रेस और सनग्लासेस पहने टिफनी ट्रंप ने पति माइकल के साथ करीब एक घंटा ताजमहल परिसर में बिताया. ताज की बेमिसाल वास्तुकला को देखकर टिफनी खुद को रोक नहीं पाईं और गाइड रमेश दीवान (धवन) से इसके इतिहास को लेकर कई सवाल किए.

टिफनी ने गाइड से पूछा कि इसमें इस्तेमाल किया गया संगमरमर कहाँ से लाया गया था और इतनी बारीक नक्काशी कैसे की गई? इस पर गाइड ने उन्हें बताया कि यह बेशकीमती सफेद संगमरमर पूरी तरह भारतीय है, जबकि नक्काशी में इस्तेमाल हुए रंग-बिरंगे स्टोन भारत के अलावा अफ्रीका और यमन जैसे देशों से मंगवाए गए थे. 

Advertisement

tiffany trump visited taj mahal agra with husband Photo Credit: NDTV

डायना बेंच पर थामी एक-दूसरे की बांहें, क्लिक कराईं तस्वीरें

ताजमहल के दौरे पर आने वाले हर सैलानी की तरह टिफनी और माइकल भी मशहूर 'डायना बेंच' पर पहुंचे. दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर बेहद रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें खिंचवाईं. अलग-अलग पोज में फोटो क्लिक कराने के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा और स्टाफ टीम के साथ एक ग्रुप फोटो भी ली. पूरे दौरे के दौरान टिफनी के चेहरे पर ताज की खूबसूरती को लेकर एक अलग ही चमक और खुशी साफ देखी जा सकती थी.

होटल अमर विलास से देखा ताज का नजारा, अब जैसलमेर की बारी

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताज का दीदार करने के बाद टिफनी और माइकल का काफिला मशहूर लग्जरी होटल 'अमर विलास पैलेस' पहुंचा. टिफनी को होटल के उसी खास कमरे में ठहराया गया है, जहां की खिड़की से ताजमहल का भव्य नजारा बिल्कुल साफ दिखाई देता है. होटल में शाही लंच करने और कुछ देर आराम करने के बाद, यह जोड़ा अपने निजी चार्टर्ड प्लेन से राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो जाएगा.  

Advertisement

tiffany trump visited taj mahal agra with husband                   Photo Credit: NDTV

टिफनी ट्रंप के ताज दीदार से जुड़ी 4 बड़ी बातें

रॉयल गेट से मुख्य गुंबद तक सवालों की झड़ी: टिफनी ट्रंप ताज की खूबसूरती देखकर इस कदर उत्साहित थीं कि उन्होंने रॉयल गेट से लेकर मुख्य गुंबद तक पहुंचने के दौरान गाइड से लगातार ताजमहल से जुड़े कई सवाल पूछे.

काफिले का रूट: खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सुरक्षा के कड़े घेरे के बीच टिफनी ट्रंप का काफिला पहले सीधे होटल अमर विलास पहुंचा था, न कि सीधे ताजमहल.

5 घंटे पहले ही बदल दिया प्लान: पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक टिफनी को शाम को 5:00 बजे ताजमहल जाना था, लेकिन ताज को करीब से देखने की उत्सुकता के कारण उन्होंने प्लान बदला और दोपहर में ही दीदार के लिए निकल पड़ीं.

कैमरे में कैद कीं यादें: टिफनी ने केवल डायना बेंच ही नहीं, बल्कि ताजमहल के साये में अलग-अलग जगहों पर एक शानदार फोटो शूट भी कराया और ताज की यादों को कैमरे में कैद किया. 

Advertisement

यह भी पढ़ेंगौरव चौधरी-मोनिका यादव की शादी की तस्‍वीरें, CM योगी के साथ बैठक से शुरू हुई इन BJP नेताओं की लव स्‍टोरी

Featured Video Of The Day
NEET पेपर लीक में गिरफ्तार मनीषा हवलदार के वकील अखिल रेक्सवाल का दावा- पेपर और मेरी क्लाइंट के सवाल मैच नहीं करते