पाकिस्तान की ISI को नौसेना की पहुंचा रहा था खुफिया जानकारी, यूपी ATS ने नेवी के कैडेट को किया अरेस्ट

यूपी एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक भारतीय नौसैनिक को गिरफ्तार किया है. आदर्श कुमार यूपी के आगरा का रहने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारतीय नौसेना के सेलर को किया गिरफ्तार
आगरा:

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के एक लांस नायक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी. एटीएस ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति ISI एजेंट के संपर्क में था और भारत से संबंधित संवेदनशील जानकारी उसे दे रहा था. आदर्श कुमार उर्फ लकी उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है. 

बयान के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक और निगरानी के आधार पर की गई जांच में संदिग्ध की पहचान आगरा निवासी आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी (24) के रूप में हुई, जो केरल के कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान में लांस नायक के पद पर तैनात था.

एटीएस के अनुसार, जांच में पता चला कि आरोपी ने आईएसआई एजेंट से संपर्क स्थापित किया और अपने बैंक खाते से एजेंट को रुपये भेजे थे. एटीएस ने बताया कि आरोपी ने युद्धपोतों सहित रणनीतिक रूप से संवेदनशील नौसैनिक संपत्तियों की तस्वीरें साझा कीं.

जांच एजेंसी के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान इन तथ्यों की पुष्टि होने के बाद सोमवार को आदर्श कुमार को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और पाकिस्तानी खुफिया नेटवर्क से आपराधिक संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया.एटीएस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली के शालीमार बाग में सुबह 4 बजे से गरज रहा बुलडोजर, तोड़े जा रहे 150 घर
Topics mentioned in this article