- फर्रुखाबाद में थार गाड़ी पार्क करते समय लापरवाही से 70 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई.
- हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े आठ बजे आवास विकास कॉलोनी के न्यू एलआईसी बिल्डिंग के सामने हुआ.
- महिला थार को घर के अंदर पार्क कराने के लिए ग्रिल खोल रही थी, तभी गाड़ी अचानक बैक हो गई.
Thar Accident Viral Video: थार के हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक थार को घर में पार्क कर रहा है. उसके घर की एक महिला थार को घर के अंदर पार्क करने के लिए ग्रिल खोलती है, युवक थार लेकर अंदर पार्क करता है. महिला फिर गेट बंद कर रही होती है, तभी अचानक थार बैक होनी शुरू हो जाती है. महिला चीखती-चिल्लाती है, लेकिन थार उसे पीछे धकेलते हुए पीछे खड़ी दीवार में जाकर टिकती है. इस बीच थार और दीवार के बीच वह महिला बिल्कुल चिपक सी जाती है. इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई.
फर्रुखाबाद में थार गाड़ी पार्क करते समय हुई लापरवाही से मौत
थार के हादसे का दिल दहलाने वाला यह वीडियो यूपी के फर्रुखाबाद जिले से सामने आया है. फर्रुखाबाद में थार गाड़ी पार्क करने के समय लापरवाही से महिला कुचल गई. पार्क करने के समय गाड़ी बैक गेयर में काफी दूर तक चली गई. गाड़ी के पीछे गेट बंद कर रही महिला चीखती हुई गाड़ी से घसीट कर दीवार से टकराई. बताया जाता है कि थार को चलाने वाला लड़का पोता था, जबकि कुचल कर जो महिला मरी, वो उसकी दादी थी.
गुरुवार शाम का हादसा, वीडियो अब आया सामने
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थार का यह दिल दहलाने वाला हादसा गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे का है. हालांकि हादसे का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया, जो वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के आवास विकास कॉलोनी में न्यू एलआईसी बिल्डिंग के सामने वाली गली यह हादसा हुआ. हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान 70 वर्षीय सरला कटियार के रूप में हुई है. वह स्वास्थ्य विभाग से रिटायर बताई जा रही हैं. उनके बेटे की फर्रुखाबाद में मेडिकल की दुकान है. जिसका नाम निर्मला मेडिकल स्टोर है.
दीवार और थार के बीच फंसने से बुर्जुग महिला की मौत
बताया जाता है कि उनका पोता थार लेकर गुरुवार शाम घर आया था. महिला थार को पार्क करने के लिए घर का लोहे के ग्रिल से बना दरवाजा खोलती है. थार अंदर जाती है. वीडियो देखकर लगता है कि सब कुछ ठीक है. लेकिन तभी अचानक महिला के चीखने की आवाज आती है और फिर थार बैक गियर में वापस होने लगती है, जिससे महिला उसके पीछे ही रह जाती है. थार पीछे जाकर एक दीवार से टकरा कर रुकती है. इस हादसे में दीवार और थार के बीच फंसने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई.
यह भी पढ़ें - नाना के घर आए थे इशांत और जैद... तीनों को तेज रफ्तार THAR ने कुचला, CCTV में कैद हुआ गुरुग्राम का दर्दनाक हादसा
यह भी पढे़ं- थार की सनक... तेज रफ्तार में मारी टक्कर, 4 बार पलटी कार, तड़पते घायलों को छोड़ भागा प्रॉपर्टी डीलर, VIDEO
इनपुटः फर्रुखाबाद से शिव कुमार मिश्रा













