फर्रुखाबाद में थार गाड़ी पार्क करते समय लापरवाही से 70 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े आठ बजे आवास विकास कॉलोनी के न्यू एलआईसी बिल्डिंग के सामने हुआ. महिला थार को घर के अंदर पार्क कराने के लिए ग्रिल खोल रही थी, तभी गाड़ी अचानक बैक हो गई.